पुस्तक मेला का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति

 (प्रज्ञा अवतार संवाददाता)

 नई दिल्ली, 1 फरवरी। विश्व पुस्तक मेला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा 31 जनवरी की देर रात जारी औपचारिक निमंत्रण पत्र से यह जानकारी मिली है।



उल्लेखनीय की दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते दिल्ली में चुनाव प्रचार संहिता लागू है और इसीलिए उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि का नाम तय नहीं हो पा रहा था क्योंकि पहले यह उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को करना था। लेकिन आयोग ने उनके नाम पर सहमति नहीं दी थी।

Post a Comment

0 Comments