(प्रज्ञा अवतार डेक्स)
हरिद्वार, 25 अप्रैल। पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकी हमले शहीद हुए लोगों की आत्म-शांति के लिए गायत्री परिवार ने शांति कुंज सहित पूरे विश्व में यज्ञ, दीप यज्ञ व शोक सभाएं आयोजित कर भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलबाला दीदी ने इस कृत्य को मानवता के लिए एक गंभीर संकट बताया। उन्होंने गहरी वेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह कैसी इंसानियत है कि जाति और धर्म पूछकर निर्दोषों की नृशंस हत्या की जा रही है। ऐसे बर्बर कृत्य करने वालों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए।
देसंविवि के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने आस्ट्रेलिया में गायत्री परिजनो के साथ आतंकी हमले में मृतात्माओं की शांति हेतु विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। डॉ चिन्मय ने इंसानियत के तौर पर भारत के लिए इसे गंभीर समस्या बताया।
शांतिकुंज में आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में मौन रखकर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने कहा कि ऐसे अमानवीय कृत्य समाज की चेतना को झकझोरते है। श्री गिरी ने कहा कि इस नरसंहार से पूरे विश्व में करोड़ों गायत्री सदस्यों के मन में जबरदस्त रोष है। दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति हेतु विशिष्ट वैदिक मंत्रों के साथ सामूहिक हवन आदि किया जा रहा है।
सुरक्षा विभाग समन्वयक नरेन्द्र ठाकुर के नेतृत्व में शांति मार्च पास्ट भी किया। इसके माध्यम से श्री ठाकुर ने सरकार से आतंकियों के पूर्ण सफाये की अपील की।
गायत्री तपोभूमि मथुरा में की यज्ञशाला में मृत आत्माओं को शांति प्रदान करने के लिए घनश्याम भाई पटेल ने विशेष भारतीय डलवाई। बहुभाषी पत्रिका अखंड ज्योति के प्रकाशक मृत्युंजय शर्मा एवं तपो भूमि के व्यवस्थापक ईश्वर शरण पांडेय ने भी आतंकवाद के खिलाफ विचार व्यक्त किए।
चित्रकूट स्थित गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डा. राम नारायण त्रिपाठी की अध्यक्षता में सैकड़ों परिजनों ने दीप यज्ञ के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। जन्मभूमि आवल खेड़ा स्थित गायत्री शक्तिपीठ में जीतेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में मृतको की आत्मा की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां समर्पित की गई। अयोध्या गायत्री शक्तिपीठ में केवल कुमार यादव ने भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करवाए।
कानपुर बालू घाट शक्तिपीठ में आरसी गुप्ता ने मृत्यु को की आत्मा शांति के लिए आहुतियां डलवाई।
नोएडा गायत्री चेतना केंद्र में व्यवस्थापक बाल रूप शर्मा ने भी नियमित प्रातकालीन यज्ञ में आतंकी हमले से मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र की आहुतियां डाली। गायत्री धाम दक्षिण दिल्ली में तरुण, एनके मोदी, दिनेश चौहान, हेमलता राघव, सुमन गुप्ता दक्षिण पूर्वी दिल्ली में अनुराधा झा ने भी दीप प्रज्वलित कर आत्म शांति की प्रार्थना की।
उन्नाव स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर सिविल लाइन में कमलेश कुमार बाजपेई, अनूप कुमार, पंकज कुमार मिश्रा ने भी शोक व्यक्त किया।
0 Comments