लखनऊ: जिला कारागार में महिला एवं पुरुष कैदियों का कायाकल्प करने के लिए गायत्री परिवार ने रक्षाबंधन के मौके पर तीनों जिलों में जन जागरण के कार्यक्रम आयोजित कर गायत्री मंत्र का जाप करने का संकल्प करवाया।
जिसमें जेल अधीक्षक धीरज कुमार, महिला जेल की उप अधीक्षक सुकन्या पाराशर एवं ऋतिक दिव्यदर्शी की मौजूदगी में कैदियों को विपरीत परिस्थितियों में आदर्श जीवन जीने का गुरु मंत्र दिया गया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं गायत्री महिला मंडल की प्रमुख निर्मला पांडेय ने अपने संबोधन में प्रभु मय जीवन जीकर अपना कायाकल्प करने की अपील की। उन्होंने गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य भी जेल अधिकारियों को दिया ताकि जेल में कैदियों को समय-समय पर आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई जा सके।
इस अवसर पर कैदी सुधार कार्यक्रम के संयोजक प्रेम कुशवाहा, मुख्य ट्रस्टी बिशन सिंह, सीमा वैश्य, निधि वर्मा एवं अरविंद राय ने भी विचार व्यक्त किए।
कैदियों को गायत्री मंत्र का जाप करने का संकल्प भी कराया गया और "अपना सुधार ही संसार की सबसे बड़ी सेवा है, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा" आदि सदवाक्यों का पाठ पढ़ाया गया।
0 Comments