खेल गांव में माता भुनेश्वरी देवी की स्मृति में गायत्री दीप महायज्ञ संपन्न

 (प्रज्ञा अवतार संवाददाता)

नई दिल्ली 29 दिसंबर। गायत्री परिवार द्वारा दक्षिण दिल्ली स्थित खेल गांव में गायत्री दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने दीप दान कर गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र एवं अन्य वैदिक मंत्रों की आहुतियां समर्पित की। कार्यक्रम का आयोजन माता भुनेश्वरी देवी की स्मृति में संस्कृत-इ एवं त्रिभुनेश्वरी परिवार ने किया था।

गायत्री परिवार, दक्षिणी दिल्ली के प्रतिनिधि तरुणेन्द्र के नेतृत्व में जगतपाल प्रसाद, दयानंद प्रसाद, सत्यपाल गुप्ता एवं ओमप्रकाश गुप्ता ने गायत्री माता व माता भुनेश्वरी देवी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

 

                   दीप प्रज्वलन के बाद प्रार्थना करते हुए श्री जोय गुप्ता एवं श्रीमती आभा भगत


प्रज्ञा गीत गायिका संतोष, सुमन गुप्ता एवं कु. सुमेधा ने अपने भजनों से पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर इधांत गुप्ता, मनोज कुमार, निखिल कुमार, मनीष कुमार, नंदू गुप्ता, मेधा भारती ने संस्कृत-इ  व त्रिभुनेश्वरी परिवार के गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया।

 कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जोय गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी आभा भगत ने सभी आगंतुकों को भोजन प्रसाद के बाद गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य एवं गमला सहित एक-एक पौधा भी भेंट किया।





भजन संध्या, दीप यज्ञ एवं  धार्मिक कर्मकांडों में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए तरुणेन्द्र,  कु. सुमेधा, कोविद, इति आर्या, संतोष, सुमन गुप्ता, हेमलता राघव, प्रेमलता पटनायक, मधु जिंदल, गीता देवी, सुनीता देवी, साहिब सिंह, बालेश्वर शर्मा व विवेक कुमार को पुष्प गुच्छ एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments