हमीरपुर : बिवांर में व्यापार मंडल कमेटी गठित, भरत गुप्ता बने अध्यक्ष

व्यापार मंडल जनपद हमीरपुर के जिला अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता एव जिला सचिव कामेश, नीरज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष ने कल बिवार में व्यापारियों को मनोनीत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसमे व्यापारी संरक्षक के रूप में महेन्द्र राजपूत, चंद्रभान गुप्ता, छोटू पाठक एवं सोनू भदौरिया को संरक्षक के रूप में चयनित किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष के रूप में भरत गुप्ता को बिवांर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 



महामंत्री पद पर सुनील पाठक एव सोनू विश्वकर्मा को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष के रूप में अंशु गुप्ता (अंशु गिफ्ट गैलरी) को नियुक्त किया गया।



 उपाध्यक्ष पद में आनंद पाठक, ललित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अभय सिंह भदौरिया, सोनू द्विवेदी, अंकित गुप्ता, राजेश गुप्ता, हरनारायण गुप्ता मीडिया प्रभारी शैलेंद्र अवस्थी, सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु पाठक, सोशल मीडिया सह प्रभारी अभय प्रताप सिंह, मंत्री पद पर इकाई से संजय गुप्ता, अनिल सविता, नितेश गुप्ता, निर्मल पाठक, विनोद प्रजापति, योगेन्द्र कुमार, रोहन निगम को मनोनीत किया गया। इस मौके पर समस्त व्यापारी वर्ग मौजूद रहा।

Post a Comment

0 Comments