हमीरपुर : रंगपंचमी के दिन हुआ भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

हमीरपुर जनपद के बिवांर कस्बे के संस्कार धाम में रंगपंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा बुन्देलखण्ड की प्रसिद्ध फाग गायन एवं फूलों की होली प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।




कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता राजदीप सिंह ने कहा कि होली का त्योहार हमारी संस्कृति की रीढ़ है। यह पर्व हमें अनेकता में एकता का संदेश देता है और सभी बुराइयों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने तथा आपसी भाईचारे को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुस्करा ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, अजयपाल राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्ति चौरसिया, सचिन सिंह, पंकज शिवहरे, सिद्धार्थ मिश्रा, अभिनंदन सिंह भदौरिया, कामता सिंह जादौन, मृदुलकांत पाठक, सर्वर खान, भरत विश्वकर्मा सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments