राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में देव संस्कृति विश्वविद्यालय का परचम

 (दिल्ली से प्रज्ञा ठाकुर)

दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय के योग छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। यह तालबद्ध सामूहिक योग प्रतियोगिता, युवा जीवन अभ्युदय  द्वारा आनंदधाम आश्रम में आयोजित हुई थी। इस आयोजन में देश के नामचीन विश्वविद्यालयों के सैकड़ो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

देसंविवि के योग विभाग के 12 विद्यार्थियों ने अनेक योगासनों का आकर्षक प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन में त्रिविक्रम, महाकरण आसन, हस्त लिंकारा आसन, चक्र आसन, भक्त पाद शिव लिंकरासन, डिम्बासन आदि आसनों का प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। प्रथम स्थान इण्टरनेशनल योग स्कूल दिल्ली को मिला। 



आनंदधाम आश्रम के संस्थापक सुधांशु जी महाराज ने पदक, प्रशस्ति पत्र एवं नकद राशि से योग छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

कुलपति शरद पारधी ने सभी छात्र-छात्रओं एवं शिक्षकों को सम्मानित किया और उन्हें ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहने का प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा रजत पदक प्राप्त कर पूरे विश्वविद्यालय परिवार एवं देवभूमि उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। 

उन्होंने कहा कि कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या, कुलसंरक्षिका श्रद्धेया शैलदीदी के संरक्षण व प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या के नेतृत्व में देसंविवि योग के क्षेत्र में सतत आगे बढ़ रहा है। स्कूल ऑफ योग के डीन प्रो. सुरेश वर्णवाल, विभागाध्यक्ष डॉ कामता साहू, डॉ राकेश वर्मा व लक्ष्मी कुमारी ने भी विचार व्यक्त किए।

Post a Comment

0 Comments