251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन करेंगे डॉ चिन्मय पंड्या

(प्रज्ञा अवतार संवाददाता)

नई दिल्ली, 9 नवंबर। आगामी 20 से 24 नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के तहत द्वारका में आयोजित होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन समारोह में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डा. चिन्मय पंड्या 10 नवंबर को दिल्ली पधारेंगे।



राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पहली बार होने जा रहा है। इसे पहले दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ होते रहे हैं। यही वजह है कि इसके भूमि पूजन में डा चिन्मय स्वयं आ रहे हैं। ताकि उनके मार्गदर्शन में आयोजन पूर्व तैयारियों की भी समीक्षा हो सके।

गायत्री चेतना केंद्र नोएडा के व्यवस्थापक बाल रूप शर्मा ने बताया कि ऋग्वेद के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले हम उस जगह अर्थात वास्तु देवता, ग्राम देवता एवं स्थान देवता से वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से भावनात्मक प्रार्थना करते हैं ताकि हमारे शुभ कार्य में आप हमें कार्य करने की अनुमति प्रदान कर अपेक्षित सहयोग करें। जिसका शुभारंभ भूमि पूजन से किया जाता है।
श्री शर्मा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी गायत्री परिजनों से अपील की है कि भूमि पूजन में उपस्थित होकर दैवीय अनुग्रहों का लाभ उठाएं।

*आयोजक: अखिल विश्व गायत्री परिवार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली*

Post a Comment

0 Comments