अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईकेसी) द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए विधानसभा वार कोर्डिनेटर की सूची जारी की गई है।
इसमें बुंदेलखण्ड से राठ के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को एवं हैवट मार्किट झांसी निवासी भारत जोड़ो यात्री वसीमउद्दीन को भिवंडी (पश्चिम) विधानसभा का कोर्डिनेटर बनाया गया है।
यह जिम्मेदारी मिलने पर स्थानीय कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हें बधाई दी। यह जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव अमीर चंद आर्य ने दी।
0 Comments