(प्रज्ञा अवतार संवाददाता)
हरिद्वार, 2 नवम्बर। देवसंस्कृति विवि स्थित गौशाला में शनिवार को भक्ति और समर्पण को समर्पित गोवर्धन पूजन का पर्व देव संस्कृति विश्वविद्यालय स्थित गौशाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
गोवर्धन पूजन का पर्व अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पंड्या और श्रद्धेया शैलजीजी के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर दिये अपने संदेश में उन्होंने गाय के संवर्धन एवं गौ उत्पाद को बढ़ाने पर बल दिया।
वैदिक कर्मकाण्ड के बीच देव संस्कृति विश्वविद्यालय प्रतिकुलपति आदरणीय डॉ चिन्मय पंड्या जी ने गोवर्धन पूजन किया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति जी ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली से विशाल गोवर्धन पर्वत को उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी, ठीक उसी प्रकार हम मुश्किल समय में साहस और धैर्य के साथ सही निर्णय और सही कदम द्वारा बड़ी से बड़ी परेशानियों को भी हल कर सकते हैं।
0 Comments