पूर्वांचल की सुहागिनों ने दिल्ली में मनाया छठ पर्व

(प्रज्ञा अवतार संवाददाता)

हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में छठ पर्व मनाने की परंपरा काफी तेज हो गई है। इस बार पहला मौका था जब छठ पर्व मनाने के लिए बिहार सहित कई राज्यों से हजारों लोग शांतिकुंज पहुंचे थे। 



शांतिकुंज में छठ पर्व मनाने के लिए मुख्य व्यवस्थापक योगेंद्र गिरी ने विशेष प्रबंध करवाए थे। शांतिकुंज के पीछे गंगा तट पर भी छठ पर्व पर सविता देवता की पूजा करने के लिए सैकड़ो गायत्री परिजन पहुंचे थे।

इसी तरह दिल्ली में भी कई इलाकों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया और यमुना के घाटों में काफी चहल पहल देखी गई। आरके पुरम स्थित छठ पूजा पार्क में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजीव जी, मनोज मिश्रा, संजय मुनूर, नरेश कुमार, अजीत सिंह एवं विनय तिवारी आदि ने भाव सूर्य पूजा एवं जल दान का आयोजन किया था।




Post a Comment

0 Comments