(प्रज्ञा अवतार संवाददाता)
नई दिल्ली, 18 अप्रैल। अब खाटू श्याम दिल्ली धाम में भगवान वाल्मिकी मंदिर भी होगा। धूमधाम से इसका शिलान्यास 20 अप्रैल को होगा। यह जानकारी खाटू श्याम दिल्ली धाम के प्रबंध तंत्र ने दी है।
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए खाटू श्याम दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता जावेरी ने कहा कि खाटू श्याम दिल्ली धाम मंदिर में भगवान वाल्मीकि धाम का शिलान्यास होने से सर्व धर्म की अवधारणा को बल मिलेगा।
श्री गुप्ता ने बताया कि खाटू श्याम देश की राजधानी दिल्ली में एक लाख गज भूमि में बनने वाला श्याम बाबा का धाम जहाँ बन रहे है 36 धाम 36 घाट जिसे लोग दुनिया का आठवां अजूबा भी कहते है। इसमें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से 40 लाख लोग जुड़े है। इसे अखण्ड मिनी भारत भी कहा जा सकता है। आज पूरे विश्व में कहीं भी किसी भी मंदिर में ऐसा यश आपको देखने को नहीं मिलेगा, यह मंदिर ही नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का सबसे बड़ा केंद्र बिंदु बन रहा है। श्री गुप्ता के अनुसार दिल्ली धाम में बनने वाले 36 धामो में से एक धाम भगवान वाल्मीकि धाम जिसका शिलान्यास 20 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महा मंत्री बी. एल. संतोष करेंगे। वाल्मीकि धाम चारों दिशाओं से खुला है जो दो प्रतिमाओं से सुज्जाजित होगा, वाल्मीकि धाम का 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा के l साथ यहाँ श्री राम दरबार व लव कुश की प्रतिमा भी होगी। श्री जावेरी ने मंदिर प्रकोष्ठ प्रमुख व विधायक करनैल सिंह, एसके बोथरा, एसएस अग्रवाल, सुनील सिंह, हंसराज रल्हन, राजेंद्र गर्ग, विनय सिंघल के योगदान की प्रशंसा की। के साथ बताया कि वाल्मिकी धाम का शिलान्यास आयोजन बहुत ही भव्य और विशाल होगा। शिलान्यास में ट्रस्ट की ओर से संजीव मित्तल, रमेश गुप्ता, पवन सिंघल और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मधु गोयल, नवीन गर्ग, अनिल गुप्ता शामिल होंगे।
0 Comments